Bihar: वोटर अधिकार यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने देव सूर्य मंदिर में की पूजा

औरंगाबाद:  महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी औरंगाबाद जिले के देव स्थित प्राचीन देव सूर्य मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक आनंद शंकर सिंह, राजद विधायक डब्लू सिंह, राजद प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह समेत महागठबंधन के कई नेता उपस्थित रहे। मंदिर न्यास समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

पूजा के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा – “हर अंधकार से लड़कर न्याय के सूर्योदय की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा मिली।”

 

 

इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज पर Khesari Lal Yadav की अपील से सोशल मीडिया गरम, कहा – हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं

Spread the love

Related Posts

land Broker Murder : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारी

बेगूसराय: (बिहार) : बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिंधौल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी नंबर-49 (नागदह मोहल्ला) के पास अपराधियों…

Spread the love

Bihar Politics : 7 को  जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना, करेंगे पूरे बिहार का भ्रमण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 7 मार्च यानी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *