प्रेमानंद महाराज पर Khesari Lal Yadav की अपील से सोशल मीडिया गरम, कहा – हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं

पटना:  भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट कर संत प्रेमानंद महाराज को लेकर अपील की। उन्होंने लिखा— “कुछ लोग सिर्फ इमेज बनाने के लिए महाराज के पास जा रहे हैं। वो पाप धोने वाली मशीन नहीं हैं। सच्ची श्रद्धा है तो उनकी बातों को मानिए, हर जगह प्रमोशन और प्रचार ठीक नहीं लगता।”

यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया
खेसारी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई। कुछ ने उनकी हिम्मत की तारीफ की कि कम से कम सच बोलने की कोशिश की।
वहीं कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक ने लिखा— “आप खुद फिल्मों में फूहड़ता फैलाते हैं, तो आपके मुंह से ये ज्ञान अटपटा है।” एक यूजर ने तंज कसा— “आप तो बागेश्वर धाम वाले हो, जिन्हें प्रेमानंद महाराज ने एक वीडियो में खूब धोया था।”

 

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा भी पहुंचे थे आश्रम
इससे पहले शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा वृंदावन के केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से मिले थे।

शिल्पा ने पूछा— “शांति कैसे मिले?”
महाराज ने जवाब दिया— “राधारानी के नाम का जप करो, जीवन आसान हो जाएगा।” वहीं राज कुंद्रा ने कहा कि वे महाराज को अपनी एक किडनी दान करना चाहते हैं। इस पर संत ने हंसते हुए कहा— “इसकी जरूरत नहीं, जब तक भगवान चाहेंगे तभी बुलावा आएगा।” कुंद्रा की “किडनी डोनेट” वाली बात पर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बना और लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा।

राज कुंद्रा और शिल्पा पर ठगी का आरोप
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक धोखाधड़ी मामले की वजह से भी चर्चा में हैं। मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने उन पर 60 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, 2015 से 2023 के बीच उन्होंने बिजनेस के लिए दी गई रकम कपल ने निजी खर्चों में लगा दी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे Shilpa Shetty-Raj Kundra, शिल्पा बोलीं – यहीं बस जाना चाहती हूं

There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन

    खड़गपुर : स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत गुरुवार को खड़गपुर के गोलबाजार रेलवे लोकल मार्केट में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

    Spread the love

    Jamshedpur : जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का निर्विरोध चयन, प्रतीक बने अध्यक्ष

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रदेश के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई के पदाधिकारियों का बिना किसी प्रतिद्वंद्विता एवं विरोध के निर्विरोध निर्वाचन हुआ।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time