Baharagora : जमीन विवाद में छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बहरागोड़ा : बरसोल थाना अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के मालूआ गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में बड़े भाईयों ने मिलकर छोटे भाई विमल मैती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के समय छोटा भाई खेत में काम कर रहा था। वहां से वह किसी तरह घर आया तथा थाने जाकर अपने दोनों भाईयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुबल मईती व युगल माईति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों भाइयों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। विमल के दोनों भाई एकजुट होकर सुनियोजित तरीके से जान मारने की नीयत से उसपर हमला कर दिया। हमला से पहले उसके साथ मारपीट की गई। उनके बाद उसका गमछा से हाथ बांधकर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। जिसके चलते बिमल बेहोश हो गया।उसके बाद जैसे-तैसे घर पहुंचा।

 इसे भी पढ़ें : Jhargram : मलिंचा हाई स्कूल के छात्र बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम, साइबर अपराध और यातायात कानून से हुए अवगत 

Spread the love

Related Posts

Potka : तेंतला पोड़ा पंचायत भवन में रक्तदान शिविर में ग्रामीणों और युवाओं की दिखी उत्साहपूर्ण भागीदारी

पोटका : सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तेंतला पोड़ा पंचायत भवन में एकदिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन पंचायत के मुखिया पुष्प लता मुंडा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग…

Spread the love

Gua : 12 गांव के मानकी-मुंडा संग ग्रामीणों ने सेल का खदान क्षेत्र घेरा, उत्पादन प्रभावित, वार्ता बेनतीजा 

500 बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग कर रहे हैं ग्रामीण गुवा : गुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे से 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले लगभग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time