Gua : तितलीघाट में करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से छह बकरियों की मौत

पशुपालकों में नाराजगी, मुआवजे की मांग
गुवा : तितलीघाट गांव में करंट प्रवाहित बिजली के तार की चपेट में आने से छह बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 20 अगस्त की है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया। वहीं पशुपालकों ने मृत बकरियों को अपनी आजीविका का आधार बताकर सरकार से मुआवजा की मांग की। ग्रामीण मुंडा मनचुडिया सिद्धू ने बताया कि बिजली खंभे पर बज्रपात हुआ जिसके कारण होते तेज आवाज के साथ करंट प्रवाहित बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। उस समय आसपास बकरियां चार रही थी। एक एक कर बकरियां करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिसमें बामिया चाम्पिया की 3, मोसो चाम्पिया की दो तथा कैरा चाम्पिया की एक बकरी शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग वहां मौजूद थे, लेकिन समय रहते बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर तार की वजह से अक्सर खतरा बना रहता है। अगर समय रहते मरम्मत और निगरानी की जाती, तो यह घटना टल सकती थी। पीड़ित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से तुरंत मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि गरीब परिवारों की जीविका इन बकरियों पर निर्भर थी। इस नुकसान से उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा।
Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Gua : गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील

गुवा : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत गुवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साहियाओं तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time