Jamshedpur: उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण पर हुई चर्चा

जमशेदपुर:  अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मतदान केन्द्रों का रेशनलाइजेशन (पुनर्गठन), त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण और उससे जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों का निर्धारण करते समय दूरी, भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, मतदाताओं की सुविधा, भवन की उपलब्धता, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाता है।
उन्होंने सभी एईआरओ को निर्देश दिया कि संभावित विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों की बुनियादी सुविधाओं का ऑडिट करें और मतदान कर्मियों एवं अर्धसैनिक बलों के आवासन संबंधी प्रावधानों पर भी विशेष ध्यान दें।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ईआरओ और एईआरओ को निर्देशित किया कि सूची निर्माण में पूर्ण सावधानी बरतें।
उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में प्रशासन का सहयोग करें, नए योग्य मतदाताओं का नाम जुड़वाएं तथा मृतक या स्थानांतरित व्यक्तियों का नाम विलोपित करने में मदद करें।

बैठक के बाद उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में बीएलओ द्वारा किए जा रहे जिओ-फेंसिंग कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बाद में उन्होंने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया। सभी दलों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में ईआरओ/एईआरओ तथा निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला एवं नोटबुक निर्माण केन्द्र का निरीक्षण

Spread the love

Related Posts

Gua : दुबिल गांव की ग्राम सभा में रोजगार, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग

गुवा  : छोटानागरा पंचायत के दुबिल गांव में मंगलवार सुबह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक दुलाल गुमटी के समीप ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया की अध्यक्षता में संपन्न…

Spread the love

Jadugora : सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में बढ़ा विवाद, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने बाहरी लोगों द्वारा अशांति फैलाने की आशंका को लेकर जिले के उपायुक्त को लिखा पत्र

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सुप्रसिद्ध मां रंकणी कापड़ गादी थान में विवाद  खुल कर सामने आ गया हैं। इधर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सरदार ने उपायुक्त को पत्र लिखकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time