Jamshedpur: जमशेदपुर में राधा-कृष्ण थीम पर सजी एनिमेटेड गणेश प्रतिमा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर पुतुल मैदान में बुधवार को “न्यू स्टूडेंट बॉयज क्लब” द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा का शुभारंभ भव्य तरीके से हुआ। विधिवत पूजन और उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंडाल खोल दिया गया।

इस बार क्लब ने श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए काल्पनिक पंडाल सजाया है, जिसमें राधा-कृष्ण थीम पर आधारित एनिमेटेड गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का जीवंत और मनमोहक स्वरूप भक्तों के लिए एक अनोखा अनुभव बन रहा है। पंडाल में कदम रखते ही श्रद्धालु भक्ति और कला के अनूठे संगम का एहसास कर रहे हैं।

 

क्लब अध्यक्ष सुजल कुमार ने बताया कि यह आयोजन लगातार चार दिनों तक चलेगा। इस दौरान नृत्य-गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि समिति हर वर्ष नए प्रयोग करती है ताकि श्रद्धालुओं को भक्ति और आनंद का अनोखा माहौल मिल सके।

पूजा की तैयारी और आयोजन में समिति के सदस्य हेमंत, आशीष, गुड्डू, विवेक, सनी, अमन, सोनू, गौरव, साहिल, अनिमेष, तापस, श्याम, नीरज, जयशंकर, सौरभ, कृष्णा, संजू, आकाश, अंजन, सचिन, करण, अभिषेक, मनीष, सनी, साहिल और देवानंद की सक्रिय भूमिका रही। युवाओं की इस ऊर्जा और समर्पण ने आयोजन को खास बना दिया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: महालक्ष्मी मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पहुंचे हजारों श्रद्धालु


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच-49 पर दारिशोल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचला

बहरागोड़ा : रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-49 स्थित दारिशोल बीट के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल से फेरी लगाने जा रहे 52 वर्षीय दिलीप कालिंदी (निवासी- आलमपुर, जाम्बनी)…

Spread the love

Medinipur : मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ याद किए गए राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री 

मेदिनीपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को मेदिनीपुर शहर में श्रद्धा के साथ दोनों महापुरुषों को याद किया गया। सामाजिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time