Chaibasa: गुवा शहीद दिवस की तैयारी, मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा:  8 सितंबर को होने वाले गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को गुवा का दौरा किया।
उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में टीम ने गुवा शहीद स्मारक, एरोड्राम, कार्यक्रम स्थल और वीआईपी मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़ी खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

इस वर्ष के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई मंत्री, विधायक और सांसदों समेत बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ जगन्नाथपुर महेंद्र छोटन उरांव, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक और गुवा थाना प्रभारी नीतिश कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में PM विश्वकर्मा योजना की समीक्षा, 26 हज़ार से अधिक लाभुक पंजीकृत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू की बैठक में विधायक सरयू राय के निशाने पर रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कहा,एक आदमी विधायक बने, मंत्री बने, मेयरपति भी बने, यह ठीक नहीं

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम का चुनाव बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए। वे अपने बिष्टुपुर स्थित आवासिय कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *