Jamshedpur: तुलसी भवन में कल मनेगा महासर माता का वार्षिक उत्सव, भजनों से सजेगा दरबार

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर तुलसी भवन में रविवार 31 अगस्त (अष्टमी तिथि) को कुलदेवी महासर माता का चौथा वार्षिक उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शाम 5:30 बजे पूजा-अर्चना और 7 बजे से भजन संध्या शुरू होगी। महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा संपन्न होगी, जिसमें पंडित रामजी पारिख सहयोग करेंगे। पाँच यजमान अपनी पत्नियों के साथ संयुक्त रूप से पूजा करेंगे।

माता का दरबार कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा फूलों से सजाया जाएगा। आयोजन के मुख्य आकर्षणों में माता की दिव्य ज्योत, चुदड़ी उत्सव, छप्पन भोग, महाप्रसाद और पुष्प व इत्र की वर्षा शामिल हैं।

आगरा से आए कलाकार रितिक जैन, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संजय अग्रवाल और जमशेदपुर के स्थानीय कलाकार रोहित गुलाटी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम की जानकारी महासर माता परिवार के दीपक भालोटिया और राजेश पसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने सभी भक्तों को उत्सव में सादर आमंत्रित किया है। आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप मित्तल, टोनी भालोटिया, सुशील अग्रवाल, गणेश भालोटिया, गोविंद अग्रवाल, अजय भालोटिया, बलराम अग्रवाल और विजय भालोटिया सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: उपायुक्त ने इंजीनियरिंग विभागों की बैठक में दिए सख्त निर्देश, निर्माण कार्यों की होगी कड़ी निगरानी
Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time