NIT Jamshedpur में स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को मिला ‘इग्निशन ग्रांट’ में भागीदारी का अवसर

जमशेदपुर:  एनआईटी जमशेदपुर के टेक्नोलॉजी बिज़नेस इनक्यूबेशन (TBI) सेंटर की ओर से स्टार्टअप, नवाचार और इनक्यूबेशन पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मकसद विद्यार्थियों और आम लोगों में उद्यमिता और नवाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया कि वे अपने नये विचार “इग्निशन ग्रांट” के लिए प्रस्तुत करें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए टीबीआई प्रभारी प्रो. अमरेश कुमार, निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर और TBI सेंटर के CEO डॉ. देबाशीष दत्ता ने युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में कौशल विकास, इनोवेशन और उद्यमिता ही रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता है।

एनआईटी प्रबंधन ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में ऐसे कार्यशालाओं का आयोजन शहर और आसपास के अन्य कॉलेजों में भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाना है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर की 9वीं वार्षिक आम बैठक, नई कार्यकारिणी की घोषणा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

    कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

    Spread the love

    Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

    पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time