Jhargram: झाड़ग्राम पुलिस का बड़ा अभियान, जंगल से युवक गिरफ्तार – भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

झाड़ग्राम: झाड़ग्राम जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता पाई है। जामबोनी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात शालुकगेडिया गांव के रहने वाले नतून राणा को मोहनपुर जंगल से गिरफ्तार किया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में नशीले पदार्थ छिपाकर ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद विशेष टीम ने अभियान चलाया। पुलिस को नतून राणा संदिग्ध रूप से जंगल में घूमता मिला।
तलाशी में उसके पास से 10 पैकेट ब्राउन शुगर और करीब 1.8 किलो कोडीन मिश्रित सिरप मिला। जांच में सामने आया कि यह सामान तस्करी के लिए रखा गया था।

गिरफ्तारी के बाद नतून राणा को थाने लाया गया, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने नशीले पदार्थ कहां से लाए और किसे सप्लाई करने वाला था। साथ ही, किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

जामबोनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता जिले में नशा तस्करी के खिलाफ उनकी सतर्कता और सख्ती का सबूत है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Potka: चार साल से जूझ रहे थे ग्रामीण, भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने कुआं बनवाकर दी सौगात

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली समग्र स्वास्थ्य पद्धति है : ललित मोहन पांडेय 

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन खड़गपुर  : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन…

Spread the love

Jhargram : ससुराल में जमाई बाबू की हुई जमकर खातिरदारी, श्रद्धा, उत्साह व आत्मीय माहौल के बीच मना ‘जमाई षष्ठी’

बंगाली परिवारों में महिलाओं ने भगवान षष्ठी की पूजा कर दामादों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की झाड़ग्राम : बंगाल की पारंपरिक संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक ‘जमाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time