बिपाशा के बाद अब अनुष्का? Mrinal Thakur के बयान से सोशल मीडिया पर हलचल

मुंबई:  एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक और पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक बड़ी एक्ट्रेस पर तंज कसती दिख रही हैं। इससे पहले भी बिपाशा बसु को लेकर उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। उस समय मृणाल ने माफी मांगकर मामले को शांत किया था।

सुपरस्टार एक्ट्रेस पर इशारा
एक इंटरव्यू में मृणाल से पूछा गया कि क्या कभी किसी सुपरस्टार एक्ट्रेस की वजह से उनका कोई प्रोजेक्ट छिन गया? इस पर उन्होंने पहले तो साफ जवाब देने से बचा, फिर कहा, “बहुत सारे प्रोजेक्ट मैंने खुद छोड़े, क्योंकि मैं तैयार नहीं थी। अगर करती तो खुद को खो देती।”
उन्होंने आगे कहा, “वो फिल्म सुपरहिट हुई और उस एक्ट्रेस को काफी फायदा भी मिला। लेकिन आज वो काम नहीं कर रही हैं और मैं अब भी काम कर रही हूं। यही मेरी जीत है। मुझे इंस्टेंट फेम नहीं चाहिए, क्योंकि जो जल्दी मिलता है वो जल्दी चला भी जाता है।”

सोशल मीडिया पर चर्चा
मृणाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने ये टिप्पणी अनुष्का शर्मा पर की है। यूजर्स का कहना है कि मृणाल शायद सलमान खान स्टारर फिल्म “सुल्तान” की बात कर रही थीं, जिसमें अनुष्का लीड रोल में थीं।

बिपाशा पर पुराना कमेंट
इससे पहले भी मृणाल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु की बॉडी को लेकर टिप्पणी की थी। उस पर बिपाशा ने बिना नाम लिए जवाब दिया था। इसके बाद मृणाल ने माफी मांगते हुए कहा था कि वह बयान उनके शुरुआती दिनों का था और किसी को ठेस पहुंचाने की उनकी मंशा नहीं थी।

करियर की रफ्तार
पिछले कुछ सालों में मृणाल ठाकुर ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उनकी फिल्मों और एक्टिंग को लगातार सराहना मिल रही है, लेकिन लगातार पुराने वीडियो वायरल होने से वह विवादों में घिरती जा रही हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

एक्ट्रेस की कमर को छूने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मांगी माफ़ी, अंजलि बोलीं– मामला अब खत्म
Spread the love
  • Related Posts

    Baharagoda : बहरागोड़ा के टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर महंती ने किया उद्घाटन

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, सौहार्द और भाईचारे का दिखा अनूठा संगम सांस्कृतिक कला और परंपरा का जीवंत उत्सव बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत टोटासाई गांव में…

    Spread the love

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *