Saraikela: सरकार ने बनाया आयोग, विस्थापित बोले—हमें दरकिनार करना धोखा होगा

सरायकेला:  सरकार ने विस्थापन और पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आयोग के गठन की घोषणा की है। हालांकि इस पर विस्थापित संगठनों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि आयोग में वास्तविक विस्थापितों की भागीदारी नहीं होगी तो यह कदम महज़ दिखावा साबित होगा।

चांडिल डैम विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा कि विस्थापितों को दरकिनार कर आयोग बनाना, उनके घावों पर नमक छिड़कने जैसा होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा—“अब और धोखा नहीं चलेगा।”

विस्थापित संघर्ष समिति के सचिव विवेक सिंह बाबू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पहले भी पुनर्वास नीतियाँ खोखली साबित हुईं, जहाँ विस्थापितों के अधिकारों की अनदेखी कर दलालों और भ्रष्टाचारियों को फायदा पहुँचाया गया। अगर इस बार भी वही गलती दोहराई गई तो विस्थापित चुप नहीं बैठेंगे।

समिति ने सरकार से मांग की है कि आयोग में केवल रेयती जमीन दाता विस्थापितों को ही शामिल किया जाए। यदि यह मांग नहीं मानी गई तो विस्थापित समुदाय राज्यव्यापी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Saraikela: नीमडीह में हाथियों का आतंक, किसानों की मेहनत एक रात में बर्बाद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

Spread the love

Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time