Jamshedpur : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन की प्रथम बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का हुआ अभिनंदन

  • बोनस और ग्रेड पर केंद्रित रही बैठक, शशि वीर राणा का हुआ कॉप्शन
  • ग्रेड पर जल्द होगा निर्णय, प्रबंधन संग वार्ता जारी

जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन के चुनाव सम्पन्न होने के बाद सोमवार को यूनियन की पहली बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवम बार निर्वाचित अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने की। बैठक की शुरुआत में यूनियन सदस्यों ने अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का शॉल ओढ़ाकर, बुके और माला पहनाकर अभिनंदन किया। पाण्डेय ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और मजदूर हित को सर्वोपरि रखने की अपील की। बैठक में सबसे पहले बोनस के मुद्दे पर अब तक प्रबंधन से हुई वार्ता की जानकारी सदस्यों को दी गई। इस दौरान सभी सदस्यों से राय ली गई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दुर्गा पूजा पर शांति और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, शांति समिति के साथ हुई बैठक

अध्यक्ष पाण्डेय ने बोनस वार्ता पर ली सदस्यों की राय

बैठक में शशि वीर राणा के कॉप्शन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। कंपनी के इतिहास में हमेशा विजयी रहे शशि वीर राणा को यूनियन ने चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में पहले से कॉप्शन का आश्वासन दिया था। राणा की नौकरी के केवल दो वर्ष शेष होने के कारण आज की बैठक में सभी ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से उनके नाम का समर्थन किया। इसके बाद अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कॉप्शन की प्रक्रिया पर मुहर लगाई। अब राणा यूनियन के कमिटी मेंबर के रूप में कार्य करेंगे। इस फैसले का स्वागत सभी उपस्थित सदस्यों ने किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दुर्गा पूजा पर शांति और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, शांति समिति के साथ हुई बैठक

सर्वसम्मति से शशि वीर राणा बने कमिटी मेंबर

बैठक के दौरान कर्मचारियों के कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। खासकर ग्रेड का विषय सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया। यूनियन सदस्यों ने अध्यक्ष पाण्डेय पर दबाव बनाते हुए आग्रह किया कि सितंबर के अंत तक ग्रेड का मामला 24 माह से लंबित हो जाएगा। अब तक की बैठकों में सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है, इसलिए इस पर शीघ्र निर्णय आवश्यक है। अध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि बोनस और ग्रेड दोनों ही यूनियन की जिम्मेवारी है और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रबंधन के साथ बैठकों की संख्या बढ़ाई जाएगी और जल्द ही ठोस निर्णय लिया जाएगा। बैठक में महामंत्री त्रिदेव सिंह, अमन सिंह, दिनेश कुमार, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि भूषण मिश्रा, रंजन मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी, उपेंद्र राय, चन्द्र भूषण सिंह, सतीश मुखी, अनीश झा, कौशलेश कुमार और शशि वीर राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : यूसिल के सात हजार ठेका मजदूरों ने अर्जित छुट्टी व बोनस के भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, 19 अक्टूबर से हड़ताल की दी चेतावनी

जादूगोड़ा : यूसिल के सात यूरेनियम प्रोजेक्ट के पांच हजार ठेका मजदूरों का 2025 से बकाया अर्जित छुटी व भाटीन यूरेनियम माइंस के 200 ठेका कर्मियों को बोनस की मांग…

Spread the love

Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के कन्ननम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुला साईं में खुलेगी नई माइंस : डॉ कंचम आनंद राव जादूगोड़ा : यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल)  के 60 साल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time