Gua : गुवा अयस्क खान स्थाई कर्मियों को मिला इंसेंटिव रिवॉर्ड का बकाया

  • झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के प्रयासों से मिली बड़ी राहत

गुवा : गुवा अयस्क खान के स्थाई कर्मियों को लंबे समय से लंबित पड़े इंसेंटिव रिवॉर्ड 2025-26 का बकाया भुगतान मिलने जा रहा है। अप्रैल 2025 से रुकी हुई इस राशि को मंजूरी दिलाने में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की अहम भूमिका रही। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप गुवा सेल प्रबंधन ने इसे स्वीकार कर लिया। प्रबंधन ने घोषणा की है कि आगामी 25 अक्टूबर को मिलने वाले वेतन के साथ अप्रैल से अगस्त 2025 तक की अवधि का बकाया इंसेंटिव रिवॉर्ड जोड़ा जाएगा। इस फैसले से खान क्षेत्र के स्थाई कर्मियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने संगठन के प्रयासों की सराहना की है।

इसे भी पढ़ें : Gua : कांग्रेस युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने दिलाया बेसहारा बच्चों को आश्रय

श्रमिकों की मेहनत को मिला उचित हक, त्योहारों से पहले राहत की सौगात

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और अधिकारों की बहाली ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी यदि किसी प्रकार की समस्या कर्मियों के सामने आती है तो संगठन पूरी ताकत से उनकी लड़ाई लड़ेगा। वहीं, स्थाई कर्मियों ने कहा कि इंसेंटिव रिवॉर्ड की बकाया राशि मंजूर होने से त्योहारों से पहले आर्थिक बोझ कम होगा और परिवार की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के कन्ननम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुला साईं में खुलेगी नई माइंस : डॉ कंचम आनंद राव जादूगोड़ा : यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल)  के 60 साल के…

Spread the love

Jadugora :  पूर्व यूसिल कर्मी विद्या शर्मा का दो इंक्रीमेंट होल्ड करने के मामले में धनबाद श्रम न्यायालय 01 ने लिया संज्ञान, यूसिल प्रबंधन को 23 अक्टूबर को जवाब दाखिल करने का आदेश

जादूगोड़ा : बिना ठोस साक्ष्य के पूर्व यूसिलकर्मी विद्या शर्मा का वर्ष 2020 व 2021 में यूसिल प्रबंधन द्वारा दो इंक्रीमेंट होल्ड करने के मामले में धनबाद श्रम न्यायालय 01…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time