Jamshedpur: 50 लीटर के टैंक में डाल दिया 58 लीटर पेट्रोल, साकची में पेट्रोल पंप पर जोरदार हंगामा – देखें Video

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क गेट के पास एक पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। मामला कार की टंकी में डाले गए पेट्रोल की मात्रा को लेकर हुआ विवाद है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ युवक अपनी कार लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे और पाइप से पेट्रोल डालने को कहा। कर्मचारियों ने पहले 49 लीटर और फिर उनकी मांग पर 9 लीटर पेट्रोल और डाल दिया। इसके बाद कार में मौजूद युवकों ने आपत्ति जताई कि जब टंकी 50 लीटर की है तो उसमें 58 लीटर पेट्रोल कैसे आ सकता है।

इस विवाद के बाद युवकों ने अपने और साथी बुलाए और पंप पर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों से नोकझोंक हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहां मौजूद अन्य ग्राहकों में भी अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पेट्रोल पंप मालिक शिव शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार की टंकी 60 से 62 लीटर क्षमता की है, इसलिए 58 लीटर पेट्रोल आना सामान्य है। प्रशासन और पेट्रोल विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जांच करवाई गई। जांच में युवकों के लगाए सभी आरोप गलत पाए गए।

पेट्रोल पंप मालिक ने आरोप लगाया कि युवक जानबूझकर हंगामा कर पंप से रुपये उगाहने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सीढ़ियों से गिर कर जैप-6 के जवान आलोक कुमार की मौत, परिवार में शोक

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time