USA का बड़ा फैसला – चाबहार पोर्ट पर छूट खत्म, भारत की योजनाओं पर पड़ेगा असर?

नई दिल्ली:  अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर 2018 में दी गई प्रतिबंध से छूट को रद्द करने का ऐलान किया है। यह फैसला 29 सितंबर 2025 से लागू होगा। माना जा रहा है कि इस कदम से भारत की रणनीतिक और आर्थिक योजनाओं पर गहरा असर पड़ेगा।

भारत और चाबहार पोर्ट
चाबहार पोर्ट भारत, ईरान, अफगानिस्तान और मध्य एशिया के लिए व्यापार का अहम द्वार माना जाता है। भारत ने 2024 में ईरान के साथ इस बंदरगाह के प्रबंधन के लिए 10 साल का समझौता किया था। यह डील इंडिया पोर्ट ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) और ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन के बीच हुई। चाबहार को भारत ने इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) के हिस्से के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इस कॉरिडोर से भारत को रूस और यूरोप तक आसान रास्ता मिल सकता है। रणनीतिक तौर पर भी यह बंदरगाह अहम है क्योंकि यह पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट के पास स्थित है।

अमेरिका का ऐलान
अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता थॉमस पिगॉट ने कहा कि विदेश मंत्री ने 2018 में अफगानिस्तान पुनर्निर्माण और व्यापार के लिए दी गई छूट वापस ले ली है. 29 सितंबर के बाद चाबहार पोर्ट से जुड़ी किसी भी गतिविधि में शामिल लोग अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आ जाएंगे।

लंबे समय से अधूरी परियोजना
भारत 2003 से ही इस परियोजना पर काम करने की कोशिश करता रहा है ताकि पाकिस्तान को बाईपास करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक सीधी पहुंच बनाई जा सके। लेकिन ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते इसका विकास हमेशा धीमा रहा।

अब तक का इस्तेमाल
भारत ने 2023 में इसी पोर्ट से अफगानिस्तान को 20,000 टन गेहूं भेजा था। 2021 में ईरान को कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति भी यहीं से की गई थी।
2018 में जब अमेरिका ने इस परियोजना को छूट दी थी, तो तर्क दिया गया था कि यह अफगानिस्तान के विकास और मानवीय जरूरतों के लिए जरूरी है। लेकिन अब नई नीति के तहत यह छूट खत्म कर दी गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: झारखंड में 30 IPS अधिकारियों का तबादला, अनुराग गुप्ता प्रभार मुक्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time