Gua : गुवा सेल में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

  • त्रिपक्षीय बैठक निष्फल, कर्मियों का आक्रोश बढ़ा
  • हड़ताल से गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग परेशान
  • यूनियन ने चेताया, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा उग्र आंदोलन

गुवा : गुवा सेल के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। सोमवार देर शाम प्रबंधन, यूनियन प्रतिनिधियों और कर्मियों के बीच त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई, लेकिन लंबी चर्चा के बाद भी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। सफाई कर्मियों ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी लंबित मांगों पर जब तक लिखित आश्वासन और ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। वहीं प्रबंधन ने मौखिक आश्वासन दिया, लेकिन समाधान की दिशा में ठोस पहल और मांगों पर लिखित सहमति नहीं मिलने से वार्ता विफल रही। कर्मियों में इसको लेकर गहरा आक्रोश देखा गया और आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़ें :  Muri : मूरी–सिल्ली रेल टेका डहर छेका आंदोलन: जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत छह पर एफआईआर दर्ज

कर्मियों ने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

हड़ताल का असर गुवा सेल और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था पर साफ दिख रहा है। जगह-जगह कचरे का ढेर लगने से वातावरण प्रदूषित हो गया है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोग प्रबंधन और यूनियन के बीच समाधान जल्द निकालने की मांग कर रहे हैं। वहीं, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है और लगातार घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल की गुवा माइंस में एमडीओ लागू करने के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों ने निकाली विशाल रैली, जोरदार प्रदर्शन कर जताया विरोध

गुवा : गुवा सेल में एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार संध्या करीब 5 बजे मजदूरों और ग्रामीणों ने विशाल रैली निकालकर…

Spread the love

Jhargram : जिले में LPG की आपूर्ति सामान्य व निर्बाध, लोगों को PANIC से बचने की डीएम ने की अपील, कंट्रोल रूम खुला

झाड़ग्राम : शहर के LPG वितरण केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि अग्रिम बुकिंग और भुगतान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time