Bokaro: पटना से लूटा गया ट्रक बोकारो में धराया, 40 लाख का तेल बरामद

बोकारो:  बोकारो जिला के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीडीह मोड़ के पास राजेश कुमार के मकान से पुलिस ने 2278 पेटी इमामी हेल्दी एंड टेस्टी रिफाइंड तेल बरामद किया। बरामद तेल की कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह माल सोमवार को हल्दिया (कोलकाता) से पटना के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार को पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में ड्राइवर के साथ मारपीट कर ट्रक को लूट लिया गया था।

कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव अविनाश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे कंपनी स्टाफ तारकेश्वर गुप्ता ने देखा कि तेलीडीह फोरलेन के पास एक ट्रक से इमामी तेल की पेटियां उतारी जा रही हैं। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। बाद में पुष्टि हुई कि हल्दिया से पटना भेजा गया कंसाइनमेंट गायब है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पूरा माल जब्त कर लिया।

आरोपी गणेश गुप्ता ने बताया कि ढूंढी बाजार के आलू-प्याज व्यापारी रमेश गुप्ता ने उनसे कहा था कि माल कुछ दिन के लिए सुरक्षित रखवा दें। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदार राजेश कुमार के मकान में माल रखवाने का इंतजाम किया। बुधवार सुबह माल उतारा जा रहा था तभी पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इतने बड़े स्तर पर हुई लूट के पीछे कोई संगठित गिरोह शामिल है या नहीं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: डांडिया कार्यक्रम में के दौरान अचानक खूनी खेल, दो युवक घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस ने अपराध, यौन उत्पीड़न और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जागरूकता अभियान

झाड़ग्राम : महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति, अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया।…

Spread the love

Jhargram :  अवैध चुलाई शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग का प्रहार, 80 लीटर शराब व 450 लीटर फर्मेटेड वॉश नष्ट किया

झाड़ग्राम : मंगलवार को झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में अवैध चुलाई (देशी) शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। नयाग्राम सर्किल के आबकारी विभाग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time