Jamshedpur : पीडीएस डीलरों का ग्रीन कार्ड का आठ माह का कमीशन आया, एसोसिएशन ने दी बधाई

जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने  पूर्वी सिंहभूम जिले के पीडीएस डीलरों के ग्रीन कार्ड के राशन वितरण का बकाया कमीशन भेज दिया है. जून 2024 से सितम्बर 2024 एवं अप्रैल 2025 से जुलाई 2025 तक (आठ माह) का कमीशन भेजा गया है. कमीशन आने के बाद फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने इसे एसोसिएशन के आंदोलन की जीत बताया. साथ ही सभी डीलरों से कमीशन प्राप्त होने की जांच करने की अपील की. जिससे संशय की स्थित दूर हो सके.  दूसरी ओर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन साव पारस ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) का लंबित कमीशन जल्द भुगतान करवाने की दिशा में पहल करें. साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई दी. खासकर कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार, ब्रज कुमार, विशाल कुमार गुप्ता के प्रयास से दुर्गा पूजा में डीलरों को कमीशन उपलब्ध हो पाया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक, मनाई गई डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time