जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया, क्वाटर नंबर 16/19 में शुक्रवार दोपहर एक महिला ने सोशल मीडिया (फेसबुक) लाइव में आकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने महिला को टीएमएच अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला, मालती कुमारी (28), घर पर अकेली थी। उसके पति ड्यूटी पर और दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान महिला ने कमरे में लगे पंखे में चुन्नी से फांसी लगाई। लाइव वीडियो में उसने अपने पति को दोषी ठहराते हुए कहा कि आपसी विवाद और रोज़ की प्रताड़ना के कारण वह यह कदम उठा रही है।
मालती कुमारी की शादी 2013 में सहदेव यादव से हुई थी। उनका परिवार कदमा में रहता था, जबकि मायके गिरीडीह और ससुराल कोडरमा में है। दंपति के दो बच्चे हैं। पति टाटा स्टील में ठेका कर्मी हैं।
सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के आधार पर कदमा थाना पुलिस ने पति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना इलाके में चिंता और चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर लाइव होने जैसी घटनाओं के संदर्भ में चेतावनी जारी की गई है।
There is no ads to display, Please add some


















































