जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में आगामी उपचुनाव के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। मौके पर उप-निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी उपस्थित रहीं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की समय-सीमा के अनुसार एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 2 सितंबर 2025 को किया गया था। इसके बाद 2 से 17 सितंबर तक दावे और आपत्तियाँ दर्ज की गईं। इनका निपटारा 25 सितंबर तक संपन्न हुआ और अब अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
मुख्य आंकड़े:
नए नामांकन (फॉर्म-6): 5,325 आवेदन, 5,171 स्वीकृत
नाम विलोपन (फॉर्म-7): 750 आवेदन, 715 स्वीकृत
शुद्धिकरण/संशोधन (फॉर्म-8): 3,677 आवेदन, 3,645 स्वीकृत
अंतिम सूची के अनुसार कुल मतदाता संख्या 2,55,823 है, जो प्रारंभिक सूची की तुलना में 4,456 अधिक हैं।
पुरुष: 1,24,899 (+1,585)
महिला: 1,30,921 (+2,871)
तृतीय लिंग: 3 (कोई बदलाव नहीं)
विशेष श्रेणियाँ और आयु अनुसार मतदाता:
18–19 वर्ष: 16,178 (+21.57%)
20–29 वर्ष: 61,378
30–39 वर्ष: 69,650
40–49 वर्ष: 45,732
50–59 वर्ष: 33,422
60–69 वर्ष: 20,158
70–79 वर्ष: 7,567
80–89 वर्ष: 1,545
90–99 वर्ष: 190
100+ वर्ष: 3
अन्य जानकारी:
विकलांग मतदाता (PwD): 2,735 (+87)
सेवा मतदाता: 368 (+8)
विदेशी मतदाता: 1
लैंगिक अनुपात: 1,048
EP Ratio: 63.84
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम, पता और विवरण अंतिम सूची में अवश्य जांचें, और यदि कोई त्रुटि हो तो समय रहते सुधार करवाएँ। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी योग्य मतदाता आगामी उपचुनाव में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की सभी तैयारियाँ चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम रूप में पूरी की जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जमशेदपुर में सांसद विद्युत वरण महतो के टैंकरों से बागबेड़ा में स्वच्छ पानी का वितरण


















































