बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत, वृंदावनपुर गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। तीन वर्षीय जोजो, जो परिवार का इकलौता बच्चा था, तालाब में डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, जोजो अपने मामा के घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक तालाब में चला गया, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। जब वह काफी देर तक घर में नहीं दिखा, तो परिवार ने उसे तलाशना शुरू किया। थोड़ी ही देर में उसका शव तालाब में तैरता हुआ मिला। परिवार के लोग तुरंत उसे गोपीबल्लापुर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जोजो, रवि शंकर प्रधान का इकलौता पुत्र था। रवि शंकर गांव में कपड़े की दुकान चलाते हैं और उनकी शादी लगभग चार साल पहले हुई थी। बेटे की अचानक मौत से परिवार गहरे शोक में डूब गया है। गांव में इस घटना की खबर मिलते ही सन्नाटा और मातम फैल गया। दुर्गा पूजा की खुशियां गहरे शोक में बदल गईं, और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: PDS डीलर के निधन पर संघ ने परिवार को दिया आर्थिक सहयोग, पुत्र को मिलेगा लाइसेंस