Jamshedpur: श्रीजीना बीबी के उपचार हेतु जिला प्रशासन की त्वरित पहल, सिविल सर्जन टीम को किया सक्रिय

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एक गंभीर चिकित्सा आपातकाल में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की है। मामला बोड़ाम प्रखंड की श्रीजीना बीबी से जुड़ा है, जो कथित पारिवारिक विवाद में गंभीर रूप से घायल हुईं। बताया गया कि घटना के दौरान उनके गले में गहरा घाव हुआ, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ परिस्थितियों के चलते उपचार अधूरा रह गया और वर्तमान में वे अपने मायके बोड़ाम में जीवन संकट से जूझ रही हैं।

यह मामला तब चर्चा में आया जब सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने सोशल मीडिया पर भावनात्मक अपील करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की।

डीसी पूर्वी सिंहभूम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन को निर्देशित किया है कि वे तत्काल पीड़िता से संपर्क करें और बेहतर उपचार की समुचित व्यवस्था करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी आवश्यक चिकित्सा संसाधनों को सक्रिय कर दिया गया है और श्रीजीना बीबी के इलाज को प्राथमिकता पर रखा गया है।

दीपक रंजीत ने कहा, “श्रीजीना बीबी की दर्दनाक स्थिति ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। यह केवल एक महिला की व्यक्तिगत पीड़ा नहीं, बल्कि हमारी संवेदनशीलता की परीक्षा है। RIMS में उनका इलाज अधूरा रह जाना और निजी अस्पताल तक न पहुँच पाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जिला प्रशासन के त्वरित संज्ञान के लिए आभार व्यक्त करता हूँ और आग्रह करता हूँ कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।”

डीसी ने बताया कि पीड़िता के परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी और मामले की जांच प्राथमिकता पर होगी। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासनिक प्रक्रिया पर भरोसा रखें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ साकची में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, बड़ी संख्या में जुटे लोग

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Gua : गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील

गुवा : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत गुवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साहियाओं तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time