Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 7.42 करोड़ कुल वोटर

पटना:  चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 7.42 करोड़ मतदाता शामिल हैं। यह संख्या विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले 7.89 करोड़ थी।

ड्राफ्ट सूची से मतदाता हटाए और नए जोड़े गए
ड्राफ्ट सूची 1 अगस्त को जारी की गई थी, जिसमें 65 लाख मतदाता हटाए गए थे। इनमें अधिकांश ऐसे लोग थे जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, वे किसी अन्य जगह चले गए थे, या उनके नाम डुप्लीकेट थे। अंतिम सूची में 3.66 लाख मतदाता हटाए गए, जबकि 21.53 लाख नए मतदाता जोड़कर शामिल किए गए।

चुनाव आयोग ने कहा कि सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा कर अंतिम सूची तैयार की गई है। मतदाता अपनी जानकारी voters.eci.gov.in
पर देख सकते हैं।

पटना जिले में 48.15 लाख मतदाता
पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,15,294 मतदाता हैं। 1 अगस्त की ड्राफ्ट सूची के मुकाबले यह संख्या 1,63,600 अधिक है। सबसे ज्यादा मतदाता दीघा विधानसभा क्षेत्र में हैं, जहां कुल 4.56 लाख मतदाता हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि यह प्रक्रिया अवैध या डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने के लिए जरूरी थी।

चुनाव आयोग का पटना दौरा और तैयारी
चुनाव आयोग 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा। इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की संभावना है।

मतदाता अब मोबाइल या कंप्यूटर से अपने नाम, मतदान केंद्र और अन्य विवरण आसानी से देख सकते हैं। चुनाव आयोग का जोर इस बार पारदर्शिता और तकनीकी सुविधा पर है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Asia Cup विजेता ट्रॉफी को भारतीय टीम को नहीं सौंपे जाने पर बढ़ा विवाद, BCCI करेगी शिकायत

Spread the love

Related Posts

Patna : बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने

पटना : बिहार में नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही आधी सरकार का गठन हो गया है। इसका कारण यह है कि सम्राट चौधरी के साथ दो…

Spread the love

land Broker Murder : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबी जमीन कारोबारी वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारी

बेगूसराय: (बिहार) : बेगूसराय जिले में सोमवार को अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शहर के सिंधौल थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गुमटी नंबर-49 (नागदह मोहल्ला) के पास अपराधियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time