Jamshedpur: आदिवासी समाज का एकजुटता सम्मेलन, कुर्मी को ST में शामिल करने का विरोध

जमशेदपुर:  आज मानगो क्षेत्र के 12 मौजा के मांझी, मुंडा, मानकी-मुंडा और उरांव समाज के पारंपरिक नेता और दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता एक ऐतिहासिक सभा में एकजुट हुए। यह बैठक आदिवासी बचाव संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आयोजित की गई थी।

बैठक में उपस्थित सभी समाजिक नेताओं ने कुर्मी/कुरमी/महतो समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग का जोरदार विरोध किया।
उन्होंने इसे आदिवासी अस्मिता, पहचान और ऐतिहासिक अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया।

सभा में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार इस दिशा में कोई कदम उठाती है, तो सिर्फ कोल्हान नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की धरती से उलगुलान की आग भड़क उठेगी।

सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि 9 अक्टूबर को मानगो क्षेत्र में आदिवासी जन आक्रोश महारैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मानगो क्षेत्र से 50,000 से अधिक आदिवासी पुरुष, महिला और युवा पारंपरिक पोशाक और हथियारों के साथ शामिल होंगे। बाबा तिलका मांझी चौक, डिमना से रैली शुरू होकर साकची आमबगान और वहां से उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम तक कूच करेगी। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह रैली केवल विरोध नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और इतिहास की रक्षा का संकल्प है।

बैठक में डिमना के मांझी बाबा दीपक मुर्मू, डेमका सोय, मदन मोहन सोरेन, दीपक मांझी, गोमिया सुंडी, कृपा मार्डी, विजय सोय, कैलाश बिरूवा, दीपक सुंडी, सुनील हेंब्राम, किसान बोदरा, दाइघुटू मांझी, बिरेन मुर्मू, राजेंद्र सोरेन, दूर्गा मुर्मू, सोमेश चंद्र मुर्मू, सुरजू बास्के, संजय मुर्मू, दुर्गा चरण बारीइ, भानु टुडू, मंगल मुर्मू, मोंटू मुर्मू सहित अनेक समाजसेवी और ग्राम प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभा में यह संदेश दिया गया कि “जब बात अस्मिता और अस्तित्व की होगी, तो आदिवासी समाज मांदर की थाप पर लाखों की हुंकार बनकर सामने आएगा।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा को बताया सबसे बड़ी जरूरत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time