Jhargram: CRPF 184 बटालियन में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

झाड़ग्राम:  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 2025 के अवसर पर झाड़ग्राम के कदमकानन स्थित 184 बटालियन मुख्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम थी: “रक्तदान करें, आशा दें, साथ मिलकर जीवन बचाएँ”। शिविर में अधिकारियों और कार्मिकों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने की शपथ ली।

184 बटालियन के कमांडेंट प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज भी दुनिया में लाखों लोग दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव और गंभीर बीमारियों के दौरान रक्त की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया।

कमांडेंट ने यह भी बताया कि समाज में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियाँ और मिथक फैले हैं, जिन्हें दूर करना जरूरी है। रक्तदान सुरक्षित, सरल और वैज्ञानिक प्रक्रिया है। 18 से 60 वर्ष की आयु के कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

रक्तदान शिविर में झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक द्वारा कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में उप कमाण्डेंट उमेश चंद सिंह, सहायक कमाण्डेंट विभूति कुमार सिन्हा, डॉ. पियाली साहू, सलाहकार मानस कुमार बाग, स्टाफ नर्स बेला मैती मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में बटालियन के सभी अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर ने रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने और समाज में जीवनदान की भावना को मजबूत करने का काम किया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bokaro : बोकारो में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने बाजार में मचाया हाहाकार, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Spread the love

Related Posts

Jhargram : विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल क्षेत्र के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं और स्मारक स्थापित करने की मांग 

झाड़ग्राम :  स्वराज मोर्चा (JSM) के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष एवं सचिव को ईमेल के माध्यम से प्रस्ताव भेजकर विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल…

Spread the love

Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग से भारी तबाही, कई दुकानें जलकर स्वाहा, मुआवजे की मांग

झाड़ग्राम : शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित लोकल बोर्ड इलाके में बीती देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time