Adityapur: बहन से मिलने ससुराल पहुंचे भाई की चाकूबाजी में मौत, ससुर हिरासत में

सरायकेला:  थाना क्षेत्र गम्हरिया लाल बिल्डिंग, आदर्शनगर में गुरुवार रात एक विवाहिता के भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को परिजनों द्वारा टीएमएच लाया गया, लेकिन शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना कैसे हुई
मृतक पुटुस कुमार (34) अपनी बहन रिशू कुमारी से मिलने आदित्यपुर आया था। वह पहले अपने बड़े भाई के ग्रह प्रवेश समारोह में गया था। रात 9 बजे वह अपनी बहन से मिलने उनके घर गया, तभी रिशू के ससुर दशरथ प्रसाद और पुटुस के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद के दौरान दशरथ प्रसाद ने चाकू से पुटुस पर हमला कर दिया।

इलाज और मौत
गंभीर रूप से घायल पुटुस को परिवार ने तुरंत टीएमएच पहुंचाया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ससुर दशरथ प्रसाद को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
मृतक की बहन रिशू कुमारी ने बताया कि पुटुस बिहार के नालंदा से उनकी बहन के कहने पर आदित्यपुर आया था। आपसी विवाद के कारण ही उसके ससुर ने इस घटना को अंजाम दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram: CRPF 184 बटालियन में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time