Jamshedpur: गहरी नींद में सो रहा था परिवार, घर में घुस गहने – मोबाइल समेत 5 लाख रुपये के सामान उड़ा ले गए चोर

जमशेदपुर:  गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में देर रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्वर्गीय गणेश शर्मा के घर में घुसे चोरों ने लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में पांच मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और नगद राशि शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात 1:30 बजे से 4 बजे के बीच की है। जब परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में गहरी नींद में सो रहे थे, उसी दौरान चोर घर में दाखिल हुए और अलमारी से कीमती सामान निकालकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली, तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने तुरंत गोलमुरी थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्वर्गीय गणेश शर्मा के पुत्र सुजीत शर्मा और रंजीत शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इस घटना से पूरे बजरंगनगर इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

    बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

    Spread the love

    Potka : बैशाख माह के अंतिम मंगलवार पर कलिकापुर में राहगीरों के बींच बांटा गया चना-गुड़ एवं शरबत

    पोटका : भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच बैशाख माह के अंतिम मंगलवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच चना-गुड़ एवं ठंडे शरबत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time