Saraikela: वास्तु विहार में कॉलोनी में घुसा सांप – बुजुर्ग महिला को डसा, स्थिति गंभीर

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित वास्तु विहार कॉलोनी में रविवार रात एक बुजुर्ग महिला सांप के डंसने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, महिला सिंप्लेक्स संख्या 65 में सो रही थीं, तभी विषैले सांप ने उन्हें हाथ में डंस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन महिला को टाटा मेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना से पूरे वास्तु विहार क्षेत्र में दहशत फैल गई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था के कारण सांप और अन्य जंतु घरों में प्रवेश कर सकते हैं। इससे पहले भी लोग खुले चेंबरों और गंदगी को लेकर प्रबंधन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वास्तु विहार कल्याण समिति ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और महिला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। समिति ने सभी निवासियों से अपील की है कि घर और आसपास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
ऐसे स्थानों को बंद करें, जहां से सांप या अन्य जीव-जंतु प्रवेश कर सकते हैं।
प्रबंधन से तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और खुले चेंबरों को कवर करने का आग्रह करें।
पीड़ित परिवार को फिलहाल फोन कर परेशान न करें, क्योंकि वे मानसिक रूप से तनाव में हैं। पूरे कॉलोनी में महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गहरी नींद में सो रहा था परिवार, घर में घुस गहने – मोबाइल समेत 5 लाख रुपये के सामान उड़ा ले गए चोर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time