Jamshedpur: तेजस्वी की ताजपोशी से बदलेगी देश की सियासत – सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू का दावा है कि तेजस्वी की ताजपोशी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पतन शुरू हो जाएगा।

छपरा जिले के तरैया निवासी पप्पू ने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू गठबंधन की हार तय है। उनके अनुसार, भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का कोई सशक्त चेहरा नहीं है, इसलिए वह नीतीश कुमार के सहारे चुनाव लड़ने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, वाम दल और वीआईपी का गठबंधन इस बार एनडीए पर भारी पड़ रहा है।

पप्पू ने कहा कि इस बार का चुनाव संयोगों से भरा है। 14 नवंबर को जहां देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है, उसी दिन तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी पड़ता है। उन्होंने कहा, “उसी दिन चुनाव परिणाम आने वाले हैं, इसलिए बिहार में उत्सव और जश्न का माहौल बनेगा।”

सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि बिहार की जीत का असर झारखंड में भी दिखेगा। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती और जोहार झारखंड दिवस के अवसर पर, बिहार की जीत को सामाजिक न्याय के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

पप्पू के अनुसार, तेजस्वी यादव का “हर परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी” देने का वादा जनता के बीच गहरा असर डाल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस घोषणा से घबराई हुई है, क्योंकि इससे युवाओं और गरीब वर्ग का रुझान तेजी से राजद की ओर बढ़ा है।

पप्पू ने कहा कि तेजस्वी यादव की लोकप्रियता के दबाव में अब भाजपा भी लोकलुभावन वादे करने पर उतर आई है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “पहले मोदी विपक्ष को ‘रेवड़ी संस्कृति’ कहते थे, अब खुद महिलाओं के खातों में ₹10,000 देने और 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कर रहे हैं।”
उन्होंने दावा किया कि जनता सब समझ रही है, और चुनाव के बाद भाजपा अपने वादों को “जुमला” बता देगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Kharagpur: ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म पर फिसली महिला, RPF ने बचाई जान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time