Road Accident : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो की मौत, भोलाडीह के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सरायकेला :  थाना क्षेत्र के भोलाडीह में शुक्रवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बोकारो निवासी अर्जुन लामाय और सरायकेला के साहेबगंज निवासी गोपी बारी के रूप में हुई। दोनों रिश्ते में साला बहनोई थे। दोनों बाइक से सवार होकर सरायकेला जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अर्जुन कुछ दिनों पूर्व अपने ससुराल साहेबगंज आया हुआ था। शुक्रवार की शाम वह अपने साला गोपी बारी के साथ बाइक (संख्या JH 06S 0673) पर सवार होकर सरायकेला जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन दोनों किसी कारणवश कोलाबिरा की ओर चले गए। देर शाम लौटने के दौरान भोलाडीह के पास उनकी बाइक को किसी तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत सरायकेला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की, उधर करवा चौथ पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time