Durgapur Gangrape: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी माफी, ममता को बताया “मां” समान

दुर्गापुर:  दुर्गापुर में एमबीबीएस छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में, पीड़िता के पिता ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘मां समान’ बताते हुए कहा कि अगर उन्होंने उनके खिलाफ कुछ गलत कहा हो तो उन्हें माफ कर दिया जाए। उन्होंने ममता बनर्जी से अपील की कि उनकी बेटी को न्याय मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी को ओडिशा वापस ले जाना चाहते हैं।

टीवी चैनलों से बात करते हुए उन्होंने कहा “ममता बनर्जी मेरे लिए मां समान हैं। अगर मुझसे कोई गलती हुई हो, तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं। मैं उनके चरणों में बार-बार नमन करता हूं। मेरी एक ही मांग है कि मेरी बेटी को न्याय मिले।”

इससे पहले सोमवार को पीड़िता के पिता ने ममता बनर्जी की उस टिप्पणी की आलोचना की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए’। उस वक्त पिता ने कहा था कि उन्हें अब बंगाल में अपनी बेटी की सुरक्षा का भरोसा नहीं है और उन्होंने राज्य की स्थिति की तुलना ‘औरंगजेब के शासन’ से कर दी थी।

उन्होंने कहा था “मैं अपनी बेटी को ओडिशा वापस ले जाना चाहता हूं। उसकी जान पहले है, करियर बाद में।”

पीड़िता के पिता ने बुधवार को कहा कि जैसे ही डॉक्टर उनकी बेटी को ठीक घोषित करेंगे, वे उसे घर ले जाएंगे। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की। उनका कहना है कि यह राज्य प्रशासन पर भी निर्भर करता है। “सोनार बांग्ला, सोनार बांग्ला बना रहे। लेकिन मैं अपनी बेटी को वापस घर ले जाऊंगा। मैंने सोचा था कि वह यहां पढ़ाई करके डॉक्टर बनेगी। लेकिन अब मैं नहीं चाहता कि बंगाल की दूसरी बेटियों के साथ भी ऐसा हो।”

एमबीबीएस की दूसरी वर्ष की छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म 10 अक्टूबर की शाम हुआ, जब वह अपने पुरुष दोस्त के साथ कॉलेज से बाहर खाने के लिए गई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पीड़िता का वह दोस्त भी शामिल है। इस घटना ने राज्य में बड़ी राजनीतिक बहस छेड़ दी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 

    खड़गपुर :  ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।…

    Spread the love

    Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

    कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time