Jamshedpur:  जिले के 16 विद्यार्थी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में लेंगे भाग

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना शुरू की गई. इस बार जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में निजी और सरकारी स्कूलों के कुल 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिन्हें रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने और अपने मॉडल प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा. यह प्रतियोगिता मार्च माह में रांची में आयोजित की जाएगी. जिसको लेकर के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को समय पर मॉडल तैयार करवाने को लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा संविधान गौरव अभियान के तहत Quiz का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया था. इन सभी विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने और उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 10000रु की राशि दी गई थी. जिसमें से 16 विद्यार्थियों के मॉडल का चयन किया गया है जिन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा. आपको बता दे कि राज्य स्तर पर चयन के बाद भारत सरकार की ओर से विद्यार्थियों द्वारा दिए गए आईडिया की स्क्रूटनी की जाएगी. स्क्रूटनी के बाद चयनित आईडिया को मॉडल का रूप देने के लिए विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे. साथ ही इसे और बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थी, शिक्षकों और अपने राज्यों के नोडल पदाधिकारियों से मदद ले सकेंगे.

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time