पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के हाता स्थित शाह स्पंज आयरन एंड पावर लिमिटेड में शनिवार को काम के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कंपनी के सुरक्षा गार्ड राजेंद्र उपाध्याय की जलने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर उचित सुरक्षा व्यवस्था होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
मृतक के परिजन और जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के नेता राजीव पांडेय फिलहाल टीएमएच अस्पताल में आंदोलनरत हैं। वे कंपनी से उचित मुआवजा और मृतक के परिवार को स्थायी सहायता देने की मांग कर रहे हैं। राजीव पांडेय ने चेतावनी दी है कि अगर कंपनी प्रबंधन ने रविवार तक मुआवजे की घोषणा नहीं की, तो यूनियन शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड का गेट जाम आंदोलन करेगी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है, जिस पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur : ज्वेलर्स की दुकान से सोना चोरी करते महिला गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































