Saraikela: सरायकेला में पहला जिला स्तरीय विज्ञान सम्मेलन, अंधविश्वास हटाने पर जोर

सरायकेला:  ब्रेक थ्रू साइंस सोसायटी की ओर से सरायकेला-खरसावां में जिला स्तरीय प्रथम विज्ञान सम्मेलन का आयोजन बाबूर बागान हॉल, चांडिल में किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हन यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रॉक्टर और ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अमिताभ बोस, जो सोसायटी के झारखंड चैप्टर अध्यक्ष भी हैं, उपस्थित थे।

सभा की अध्यक्षता रांची यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर अनंत कुमार महतो ने की। कार्यक्रम की शुरुआत लर्निंग साइंस थ्रो एक्सपेरिमेंट और अंधविश्वास विरोधी प्रदर्शन के माध्यम से हुई।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ अमिताभ बोस ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में हम काफी तरक्की कर चुके हैं—मंगल और चंद्रमा में यान भेज रहे हैं, अंतरिक्ष में शोध कर रहे हैं। लेकिन समाज अभी भी अंधविश्वास, कुसंस्कार और रूढ़िवादी सोच से ग्रस्त है। लोग आज भी सांप काटने, झाड़-फूंक और डायन के नाम पर प्रताड़ना जैसी गलत धारणाओं में फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि समाज को इससे मुक्ति तभी मिल सकती है, जब वैज्ञानिक सोच और तर्कशीलता लोगों तक पहुंचाई जाएगी। ब्रेक थ्रू साइंस सोसायटी इस मुहिम को देशभर में चला रही है और सभी को इसमें सक्रिय रूप से जुड़ने की आवश्यकता है।

जिला कमेटी का गठन
कार्यक्रम के अंत में जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें शामिल हैं:
अध्यक्ष: किरण शुक्ला (Ex. HOD University Department of Botany, Kolhan University)
उपाध्यक्ष: भवानी शंकर ज्योतिषी, हलधर महतो, अनंत कुमार महतो
सचिव: वीरेन्द्र नाथ महतो
सह सचिव: चैतन महतो
कोषाध्यक्ष: राजू महतो

इसके अलावा 10 सदस्य जिला कमेटी सदस्य के रूप में चुने गए।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time