पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के ओड़िशा रोड, नागा पुलिया के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। दोपहर लगभग 12 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिलने के बाद, पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई।
छापामारी के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मोहसिन नदीम बताया, जो हल्दी पोखर पश्चिम का रहने वाला है। मोहसिन की तलाशी लेने पर उसके जींस के पैकेट से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका कुल वजन 5.7 ग्राम और अनुमानित मूल्य एक लाख रुपये बताया गया है।
पूछताछ में मोहसिन ने खुलासा किया कि वह जमशेदपुर से यह ब्राउन शुगर लाकर ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करता है और इसमें उसके सात-आठ साथी भी शामिल हैं। ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के मामले में मोहसिन नदीम के खिलाफ कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही उसके सात-आठ साथियों के खिलाफ भी जांच और कांड दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक सिदो मुर्मू और थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: पेरेंट-टीचर मीटिंग के बाद 13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, मोहल्ले में शोक की लहर