जमशेदपुर: मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में सोमवार को ओपीडी सेवाएं बंद रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे सैकड़ों मरीजों को वापस लौटना पड़ा। कई लोग दूर-दराज के इलाकों से इलाज के लिए आए थे, लेकिन ओपीडी बंद होने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
मरीजों का कहना था कि यदि पहले से सूचना दी जाती तो उन्हें अनावश्यक रूप से आने की जरूरत नहीं पड़ती। इस वजह से समय और पैसे दोनों की हानि हुई।
ओपीडी बंद होने से सामान्य मरीजों का दबाव इमरजेंसी विभाग पर बढ़ गया है। डॉक्टर गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि सामान्य रोगियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ओपीडी सेवाएं दीपावली के अवसर पर बंद रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं निरंतर चल रही हैं और गंभीर मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: दीपावली की रात हादसा, टाटा स्टील के ठेका मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत
There is no ads to display, Please add some


















































