जमशेदपुर: आज मंगलवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच जमशेदपुर के आदित्यपुर पुलिया के पास ट्रैफिक पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी सवार युवक और युवती हादसे का शिकार हो गए। युवक गलत दिशा से आ रहा था और पुलिस को देखकर घबरा गया। भागने की कोशिश में उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई।
स्कूटी चला रहा युवक और पीछे बैठी युवती दोनों ही बिना हेलमेट के थे। गाड़ी गिरने से दोनों को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि किसी बड़ी दुर्घटना से वे बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई घटना नहीं है। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान अक्सर बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले चालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करते हैं, जिससे सड़क पर हादसे हो जाते हैं। कभी पुलिस पीछा करती है तो कभी चालक खुद अनियंत्रित होकर गिर पड़ते हैं।
ट्रैफिक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट या गलत दिशा में वाहन न चलाएं। पुलिस ने कहा कि चेकिंग का मकसद सुरक्षा सुनिश्चित करना है, डर पैदा करना नहीं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: दीपावली की रात टेल्को में बवाल, नशे में धुत युवकों ने परिवार पर किया हमला
There is no ads to display, Please add some


















































