Jamshedpur: सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़ी थी जब उसमें से अचानक धुआं उठता दिखा। कुछ ही मिनटों में आग ने भयानक रूप ले लिया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह मान रही है। हालांकि, सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: नौ वर्षीय बच्ची से घृणित हरकत पर फूटा लोगों का गुस्सा, आरोपी जेलकर्मी की जमकर पिटाई

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time