जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़ी थी जब उसमें से अचानक धुआं उठता दिखा। कुछ ही मिनटों में आग ने भयानक रूप ले लिया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर सिदगोड़ा थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह मान रही है। हालांकि, सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: नौ वर्षीय बच्ची से घृणित हरकत पर फूटा लोगों का गुस्सा, आरोपी जेलकर्मी की जमकर पिटाई
There is no ads to display, Please add some


















































