जमशेदपुर: जमशेदपुर के कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान स्थित गौरी भवन हॉल में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जमशेदपुर महानगर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने की।
1001 व्रतधारियों को मिलेगा सूप, डाला और फल
नीतीश कुशवाहा ने बताया कि आगामी छठ महापर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 1001 व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, डाला, फल और पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर (रविवार) सुबह 11 बजे, कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान, जमशेदपुर में आयोजित होगा।
“सेवा ही हमारा संकल्प”
नीतीश कुशवाहा ने कहा — “छठ पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और लोकपरंपरा का प्रतीक है। भाजपा युवा मोर्चा हर साल समाजसेवा की भावना से यह आयोजन करता है। व्रतधारियों की सुविधा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है — यही हमारी सामूहिक सेवा का संकल्प है।”
पदाधिकारियों की उपस्थिति
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, बागबेड़ा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री मनोज सिंह, साथ ही सुरेश प्रसाद, धर्म सिंह वालिया, अशोक मिश्रा, विकास यादव, दिवाकर कुमार, मुन्ना पवन समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: बारीडीह बाजार में चोरी की कोशिश नाकाम, दुकानदारों ने एक युवक को पकड़ा – तीन साथी फरार