Jamshedpur: साकची में गुलगुलिया समूहों का उत्पात, जान बचाकर भागा ऑटो चालक

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बिरसा मुंडा स्टैच्यू के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तब हुई जब एक ऑटो चालक और सड़क किनारे रह रहे गुलगुलिया समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।

ट्रैफिक पुलिस रही मौजूद, फिर भी नहीं रुका हंगामा
मौके पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी, लेकिन लगातार समझाने और रोकने के बावजूद गुलगुलिया समूहों का हंगामा शांत नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख ऑटो चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। करीब एक घंटे तक सड़क के बीचों-बीच गुलगुलिया उत्पात मचाते रहे, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई।

पुलिस कार्रवाई की मांग
घटना के बाद आसपास के लोगों ने कहा कि यदि समय रहते इन समूहों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है।
फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, लेकिन लोगों ने सख्त कार्रवाई और निगरानी की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बारीडीह बाजार में चोरी की कोशिश नाकाम, दुकानदारों ने एक युवक को पकड़ा – तीन साथी फरार

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time