जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बिरसा मुंडा स्टैच्यू के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तब हुई जब एक ऑटो चालक और सड़क किनारे रह रहे गुलगुलिया समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।
ट्रैफिक पुलिस रही मौजूद, फिर भी नहीं रुका हंगामा
मौके पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद थी, लेकिन लगातार समझाने और रोकने के बावजूद गुलगुलिया समूहों का हंगामा शांत नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख ऑटो चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। करीब एक घंटे तक सड़क के बीचों-बीच गुलगुलिया उत्पात मचाते रहे, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई।
पुलिस कार्रवाई की मांग
घटना के बाद आसपास के लोगों ने कहा कि यदि समय रहते इन समूहों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है।
फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, लेकिन लोगों ने सख्त कार्रवाई और निगरानी की मांग की है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: बारीडीह बाजार में चोरी की कोशिश नाकाम, दुकानदारों ने एक युवक को पकड़ा – तीन साथी फरार
There is no ads to display, Please add some



















































