Patamda: ICAR/ CTCRI के डायरेक्टर ने आदिवासी किसानों को दी तकनीकी खेती करने की सलाह

पटमदा: दीन बंधु ट्रस्ट एवं आटी पुआल मशरुम प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के पहल पर ICAR / CTCRI के डायरेक्टर डॉक्टर जी बैजू और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर एम नडुंचेझियान ने गुरुवार को पटमदा प्रखंड के आदिवासी जनजाति समाज के पुरुष और महिला किसान उद्यमी के साथ बैठक की .

 

बैठक के दौरान डॉक्टर जी बैजू एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नडुंचेझियान ने झारखंड के किसानों को नई तकनीक से खेती करने पर बल दिया और कहा कि आटी पुआल मशरूम, कसावा एवं स्वीट पोटैटो तथा सीआर धान 310 की खेती आवश्य करें. इस तरह के नए कृषि प्रौद्योगिकी द्वारा एक ही साथ दो दो फसलों को किया जा सकता है. उन्होंने इस नए तकनीकी से खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से विशेष सुविधा प्रदान करने का आश्वाशन दिया. साथ ही उन्नत कृषि कार्य करने वाले महिला किसानों को पुरस्कृत करने तथा शीघ्र ही 30 महिला किसानो को पांच दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रोसेसिंग कार्य में दक्ष बनाने की भी घोषणा की.

 

मौके पर उपस्थित दीन बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती एवं महासचिव नागेन्द्र कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य के सभी जिलों में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को इस नई वैज्ञानिक कृषि पद्धति से जोड़कर उन्हें आर्थिक स्थिति से मजबूत किया जाएगा , ताकि उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सके.

 

वहीं आटी पुआल मशरुम प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो ने कहा कि वे बंगाल के अलावा झारखंड के किसानों के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और हमेशा नई तकनीक से समय समय पर किसानों को अवगत कराते रहेंगे. उन्होंने किसान हित में कार्य कर रहे दीन बंधु ट्रस्ट के सार्थक पहल की सराहना कीऔर एससी , एसटी एवं ओबीसी के महिला किसानो को इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए आह्वान किया. इस मौके पर दीन बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती एवं महासचिव नागेन्द्र कुमार के साथ पटमदा के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, गाड़ीग्राम के ग्राम प्रधान बुचेन लाया, अमर सिंह सरदार, अनिल लाया, अरुण मांडी, शिव शंकर महतो , हाड़ी राम टुडू, सनातन सिंह सरदार , भूपेन्द्र नाथ सिंह, महेंद्र नाथ लाया , सरस्वती लाया , अष्टमी सिंह, मनोहर सिंह , नरेश सिंह समेत काफी संख्या में आदिवासी किसान उपस्थित थे इससे पहले कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को दीन बंधु ट्रस्ट द्वारा माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : कालिकापुर पंचायत के मातकुमडीह गांव के नए माझी बाबा बने राजेश मुर्मू, पारंपरिक रिति-रिवाज से ग्रामीणों ने किया स्वागत

    परगना आयो पुनता मुर्मू ने नए माझी बाबा राजेश मुर्मू को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित जादूगोड़ा : संथाल समाज में वर्षों से चली आ रही स्वशासन व्यवस्था के त हत…

    Spread the love

    Jamshedpur : भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का डीसी ने दिया निर्देश

    जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जिले के सभी विभागों एवं कार्यालय प्रधानों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होने निर्देशित किया है कि जिले में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time