Jamshedpur: महादेव कॉलोनी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर: महादेव कॉलोनी में दो गुटों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

समीर पाल ने किया जानलेवा हमले का आरोप
महादेव कॉलोनी निवासी समीर पाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि 22 जनवरी की रात करीब 10 बजे, जब वह अपने घर पहुंचा, तो उसके घर के पास पहले से घात लगाए बैठे कामदेव भगत, उनकी पत्नी शशि भगत, शंभू पंडित, उनकी पत्नी प्रीति देवी, शशि गुप्ता, दिलीप मिश्रा, रेणु देवी, और मनीष भगत ने तेज धारदार हथियार, लोहे की छड़ और ब्लेड से हमला कर दिया.
इस हमले में समीर पाल गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी पत्नी राखी पाल और संजय ठाकुर ने उन्हें घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. समीर ने आरोप लगाया कि कामदेव भगत और उनके परिवार ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

कामदेव भगत ने भी लगाए गंभीर आरोप
दूसरी ओर, महादेव कॉलोनी निवासी कामदेव भगत ने भी समीर पाल, उनकी पत्नी राखी पाल, अमित महतो, उनकी पत्नी रेखा महतो, चंदन महतो और कुंदन महतो पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
प्राथमिकी में कामदेव भगत ने आरोप लगाया कि इन सभी ने लोहे की छड़ से उन पर जानलेवा हमला किया और गाली-गलौज की. इसके साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि समीर पाल ने मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन छीन ली.

दोनों पक्षों पर जांच शुरू
इस घटना ने महादेव कॉलोनी में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस हिंसा के पीछे की असली वजह और दोषियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: राणी सती दादी जी का 275वां मासिक नवमी कीर्तन आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time