जमशेदपुर: छठ पर्व के मौके पर स्वर्णरेखा नदी के किनारे मानगो गांधी घाट पर कुछ बिचौलियों द्वारा जमीन घेरकर श्रद्धालुओं से पैसा वसूलने की शिकायत सामने आई है। इस मामले को लेकर झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
दास ने बताया कि नदी के किनारे कई जगह बांस और रस्सी से अवैध घेरे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पहले ही छठ के नाम पर किसी भी तरह से जमीन घेरने पर सख्त पाबंदी लगा चुका है।

उज्ज्वल दास ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए शौचालय और कपड़ा बदलने की व्यवस्था बढ़ाने, घाट के आसपास सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, और नदी में पर्याप्त गोताखोर तैनात करने की मांग की। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि अपने बच्चों पर ध्यान दें और छठ घाट पर पटाखे न जलाएं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
उज्ज्वल दास ने बिचौलियों और अवैध तरीके से जमीन घेरने वाले लोगों से भी अपील की कि छठ पर्व में ऐसी हरकत न करें। उन्होंने कहा कि घाट पर सभी सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर अंकित ठाकुर, मनोज यादव, सुनील रजक, तुषार ठाकुर, वाजिब अली, सुरेश पाल, अमन ठाकुर और निखिल सिंह भी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें :















































