घाटशिला उपचुनाव: जेएलकेएम का प्रचार तेज, देवेन्द्र नाथ महतो पहुँचे घाटशिला

घाटशिला:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी हैं। इस बार चुनाव में जेएमएम, बीजेपी और जेएलकेएम के बीच जोरदार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

जेएलकेएम ने चुनावी प्रचार को और तेज कर दिया है। केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष और घाटशिला उपचुनाव मुख्य संयोजक देवेन्द्र नाथ महतो हाल ही में घाटशिला पहुंचे, जिससे चुनावी माहौल गर्म हो गया है।

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि घाटशिला क्षेत्र में दवाई, कमाई और पढ़ाई की स्थिति चौपट है। लोग भ्रष्टाचार, अपराध और अफसरशाही से परेशान हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि 11 नवंबर को जेएलकेएम को वोट देकर एनडीए और इंडिया गठबंधन को पीछे छोड़ दें।

महतो ने जनता से कहा कि 14 नवंबर को जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू की जीत के बाद क्षेत्र के सभी ब्लॉक, अस्पताल, स्कूल और थाने सुधारे जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के कालचीती, बांधड़ीह, रघुनाथडीह, दलकी, खुकड़ाखुपी, योगीसोन, मनका बेड़ा, रावताड़ा, नरसिंहगड़, तिलाबोनी, जनबोनी, सोनाखून, बधुवा और अन्य गांवों में जेएलकेएम ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जनता से रामदास मुर्मू के पक्ष वोट देने की अपील की गई।

प्रचार अभियान में केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, प्रत्याशी रामदास मुर्मू, फनी भूषण महतो, भगीरथ हंसदा, विद्यापति महतो, विभास भगत, अमियो रंजन भगत, समित, मिंटू, रतन और सैकड़ों ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Spread the love
  • Related Posts

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

    पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

    Spread the love

    बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time