Jamshedpur: डुमरिया स्कूल चोरी कांड का खुलासा, जीजा-साला की जोड़ी गिरफ्तार

जमशेदपुर:  डुमरिया थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खड़िया में धनतेरस की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। चोर स्कूल से कम्प्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, बायोमैट्रिक मशीन, टैबलेट और अन्य शैक्षणिक सामग्री लेकर फरार हो गए थे। मामले में थाना कांड संख्या 24/25 दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सफलता हासिल की।

आरोपी जीजा-साला गिरफ्तार
पुलिस ने सबसे पहले धनु सोरेन उर्फ मुखिया (19 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल करते हुए अपने जीजा तीरामदास सोरेन उर्फ रामदास (29 वर्ष) का नाम भी बताया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में स्कूल से चोरी हुए कई सामान बरामद किए गए।

मोटरसाइकिल से करते थे रेकी
जांच में पता चला कि दोनों आरोपी एक टीवीएस मोटरसाइकिल (संख्या JH05DY 7452) पर सवार होकर मुसाबनी, ठुभरिया और आसपास के इलाकों में रेकी करते थे और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस ने भेजा जेल, जांच जारी
डुमरिया थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बरामद सामानों की पहचान विद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही है। पुलिस को शक है कि यह गिरोह क्षेत्र की अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है। जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: घर का ताला तोड़ गहने और नकद समेत तीन लाख की संपत्ति पार, चोरों का भीषण आतंक /

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time