Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र में स्कूटी और नकद लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: साकची के बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास हुए स्कूटी और नकद लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एमजीएम थाना ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

क्या था मामला?
26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे मुसाबनी सुरदा निवासी अजीत जेना स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास बदमाशों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद आरोपियों ने जेना से 4500 रुपये नकद और स्कूटी छीने और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित अजीत जेना ने एमजीएम थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर बेलाजुड़ी के हीराचुन्नी निवासी मेघनाथ सिंह और मायाघर निवासी जीतन सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूटी गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी हैदोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रोजाना चलाने की मांग, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर रेल चक्का जाम की चेतावनी

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग तेज हो गई है। इस…

Spread the love

Potka : एसआईआर को लेकर पोटका प्रखंड मुख्यालय में संजीव सरदार ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

नाम कटने, नोटिस और दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियों पर ग्रामीणों से की सीधी बातचीत पोटका : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पोटका प्रखंड मुख्यालय में पोटका विधायक संजीव सरदार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time