जमशेदपुर: मंगलवार को जुगसलाई रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति के शव देखे जाने से सनसनी मच गई। रेल फाटक के पोल संख्या 251/2 के पास देर शाम कुछ लोगों ने एक वृद्ध व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा. शव मिलने की सूचना तुरंत ही टाटानगर रेल पुलिस (जीआरपी) को दी गई. मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 70 वर्ष के आसपास है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज भी नहीं मिला है. अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्राकृतिक मृत्यु का लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वृद्ध व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से फाटक के आसपास घूमता दिखाई देता था। बुधवार को जब वह रेल लाइन के पास अचेत अवस्था में पड़ा दिखा, तो लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है ताकि शव की पहचान की जा सके। साथ ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लगभग 70 वर्ष के किसी लापता व्यक्ति की जानकारी हो, तो जुगसलाई थाना या टाटानगर जीआरपी से संपर्क करें।
There is no ads to display, Please add some



















































